अवर्गीकृत

सफाई कर्मियों ने बांधी स्वच्छता की राखी, स्वच्छता के नाम अटूट डोर

डेस्क

गुरुवार को देश स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन का पर्व भी मना रहा है। इस खास अवसर पर स्वच्छता का संदेश देने के इरादे के साथ बिलासपुर में नगर निगम द्वारा स्वच्छता राखी, एक डोर स्वच्छता के नाम अभियान चलाया गया ।

सुबह टाउन हॉल में निगम महिला सफाई कर्मियों द्वारा महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, निगमायुक्त प्रभाकर पांडे, नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर स्वच्छता का संकल्प लिया गया । भाई-बहन के इस रिश्ते में बहन भाई को राखी बांधकर रक्षा का वचन लेती है। उसी तरह महिला सफाई कर्मियों ने बिलासपुर के प्रमुख नागरिकों को रक्षा सूत्र बांधकर बिलासपुर में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। स्वच्छता राखी एक डोर स्वच्छता के नाम अभियान के तहत खास और आम को रक्षा सूत्र बांधकर स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।

अपने तरह के इस अनूठे अभियान में शामिल होकर महापौर और निगम अधिकारी ने इसे स्वच्छता की दिशा में बेहतर कदम बताया और अपनी पूरी सहभागिता अर्पित करने का वादा किया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...