अवर्गीकृत

एसईसीएल ने उल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, इंदिरा विहार खेल मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन

डेस्क

मिनी रत्न कंपनी एसईसीएल में मुख्य समारोह का आयोजन हर बार की तरह इंदिरा विहार खेल मैदान में किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गयी। परेड में एसईसीएल सुरक्षा विभाग के प्लाटून, डीएव्ही पब्लिक स्कूल वसंत विहार ब्वायज प्लाटून, डीएव्ही पब्लिक स्कूल वसंत विहार गल्र्स प्लाटून, डीएव्ही पब्लिक स्कूल वसंत विहार एनसीसी जूनियर विंग ब्वायज प्लाटून, एनसीसी जूनियर विंग गल्र्स प्लाटून के साथ बैन्ड प्लाटून भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ए.पी. पण्डा द्वारा उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया गया। समारोह में डीएव्ही स्कूल,, ड्रीमलैण्ड हायर सेकेन्ड्री स्कूल, मुकुल हायर सेकेन्ड्री स्कूल के बच्चो द्वारा समूह गीत-नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गयी। परेड में भाग लेने वाले प्लाटून में से विभिन्न दलों को मुख्य अतिथि के करकमलों से सर्वोत्कृष्ट कवायद दल, उत्कृष्ठ कवायद दल, उत्तम कवायद दल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में 157.35 मिलियन टन का रिकॉर्ड उत्पादन किया गया है। 150 मिलियन टन उत्पादन करने वाली पहली कंपनी एसईसीएन बन गई है ।

जिसे साल 2025 -26 तक 250 मिलियन टन कोयला उत्पादन करने का लक्ष्य दिया गया है। एसईसीएल कर्मियों की जीवटता और समर्पण की वजह से यह लक्ष्य भी हासिल करने का उन्होंने भरोसा जताया। इस दौरान उन्होंने एसईसीएल द्वारा किये जा रहे जनहितकारी कार्यों की भी जानकारी दी ।उन्होंने इस मौके पर सबको यह संकल्प दिलाया कि एक प्रबुद्ध नागरिक के तौर पर सभी कर्मठ कर्मवीर समाज और देश के विकास के लिए अपना पूरा समर्पण अर्पित करेगा । इस मौके पर एसईसीएल परिवार के साथ बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे जिन्होंने समारोह और समारोह के दौरान दिए गए प्रस्तुतियों का नजारा किया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...