अवर्गीकृत

रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल में विशेष इंतजाम, बहनों के लिये व्यवस्था का कलेक्टर ने लिया जायजा

डेस्क

कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने राखी त्यौहार के अवसर पर केन्द्रीय जेल जाकर व्यवस्था का निरीक्षण किया। लगभग 10 हजार महिलायें जेल में बंद अपने भाईयों को राखी बांधने यहां आई हुई थीं। हजारों की संख्या में पहुंची इन महिलाओं की सुरक्षा, उनके बैठने के लिये छायादार जगह, शौचालय और पेयजल की व्यवस्था का जायजा कलेक्टर ने लिया और जेल अधीक्षक को आवश्यक दिषा-निर्देश दिये।

जेल अधीक्षक श्री एस.एस.तिग्गा ने बताया कि अपने भाईयों को राखी बांधने पहुंची हुई बहनों की सुविधा के लिये पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं। बेरीकेट लगाये गये हैं और बारी-बारी से जेल के अंदर एक पाव मिठाई और राखी के साथ बहनों को भाईयों से मिलने दिया जा रहा है। जेल परिसर में बनाये गये प्रतिक्षालय में महिलाओं के लिये सभी जरूरी सुविधायें उपलब्ध कराई गई हैं। कलेक्टर ने जेल की व्यवस्था पर संतोष जताया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...