अवर्गीकृत

गीले कपड़े तार में सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आकर युवती की गई जान

डेस्क

नहाने के बाद घर के आंगन में कपड़ा सुखाने आई 16 वर्षीय युवती ने जब तार में गीले कपड़े डाले तब अचानक उस तार में करंट आ गया और करंट लगने से युवती की मृत्यु हो गई तखतपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है

कल्याणी मानिकपुरी पिता बाजारू मानिकपुरी उम्र 16 वर्ष निवासी पोंड़ीकला सुबह लगभग 7:00 बजे नहाने के लिए गई हुई थी नहाने के बाद उसने अपने गीले कपड़े सुखाने के लिए घर में मौजूद तार पर उन्हें फैलाने की कोशिश की, लेकिन वह तार बिजली के संपर्क में था और तार में विद्युत प्रभाव दौड़ रही थी ।इसके संपर्क में आते ही कल्याणी को जबरदस्त बिजली का झटका लगा । वह करंट से वही तड़पने लगी । उसकी ऎसी हालत देखकर घर के लोग दौड़कर पहुंचे लेकिन वे कुछ कर पाते इससे पहले युवती की सांसें थम चुकी थी। इसके बाद इसकी सूचना तखतपुर थाने में दी गई जहां पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

बरसात के इस मौसम में ऐसे हादसे अक्सर हो जाते हैं। लोग कपड़ा सुखाने के लिए धातु के तार का इस्तेमाल करते हैं। वही घर की दीवारों के साथ अर्थिंग वायर और बिजली के कटे-फटे तारों का संपर्क होने और दीवारों के गीले होने की वजह से कपड़ा सुखाने के तार में विद्युत प्रभाव दौड़ पड़ती है। ऐसे में जब कोई भी गीले कपड़े सुखाने जाता है तो वह इसकी चपेट में आ जाता है। बरसात के दिनों में इस मामले में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है । कपड़े सुखाने के लिए नायलॉन या सूत की रस्सी का इस्तेमाल बेहतर रहता है। इसके लिए कोटिंग वाले वायर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वही नियमित अंतराल से टेस्टर के माध्यम से यह जांच भी करने की जरूरत है कि कहीं कपड़ा सुखाने के तार में या दरवाजे या अन्य सामानों में विद्युत प्रवाह तो नहीं दौड़ रही। इसी गलती की वजह से कल्याणी की जान चली गई और रक्षाबंधन के दिन घर में मातम पसर गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...