छत्तीसगढ़बिलासपुर

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी से बेहतर इस वक्त देश में कोई नहीं , राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी ले संकल्प

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने आम आदमी का जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए 72 हजार रूपये सालाना देने की घोषणा की है,

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रविवार को बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में आनेवाले बिलासपुर मस्तुरी, बिल्हा, बेलतरा, तखतपुर, कोटा, लोरमी और मुंगेली में विधानसभा प्रत्याशी-विधायकों की बैठक हुई, जिसमे अब तक की गई चुनावी समीकरण, को लेकर चर्चा हुई | दो अप्रैल को लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के नामांकन दाखिले के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य मंत्रीमंडल में सदस्यों के आगमन को भव्य स्वरूप देने पर विचार-मंथन हुआ, बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी अटल ने कहा की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने आम आदमी का जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए 72 हजार रूपये सालाना देने की घोषणा की है, इससे लोगों में नव चेतना जागृत हुई है, क्यों कि आम आदमी को आर्थिक हैसियत देने के बारे में किसी ने भी नहीं सोचा | अपने प्रचार अभियान में प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मौजूदा दौर में प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी से अधिक योग्य पूरे देश में कोई नहीं है। पूरी दुनिया उनकी विद्वता का लोहा मानती है ।अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं तो भारत अकल्पनीय तरक्की करेगा। इसलिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस का हाथ मजबूत करना होगा
सघन-जनसंपर्क की शुरुवात तिफरा से शुरू करते हुए बिल्हा विधानसभा के सुदूरवर्ती गांवो में गये | इस मौके पर उन्होंने तिफरा और बिल्हा ब्लाक कांग्रेस की बैठक ली |
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात का सिलसिला सिरगिट्टी तक चलता रहा जहाँ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतनाम सिंह खनुजा, पवन साहू अजय शुक्ल के साथ कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए रणनीति बनाई गई |

श्रीमती नीतू श्रीवास्तव का जनसंपर्क

धर्मपत्नी की भूमिका निभाते हुए लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव की पत्नी नीतू श्रीवास्तव ने रविवार को घर-घर दस्तक देकर अपने पति के लिए आशीर्वाद माँगा | शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा पाण्डेय के साथ उन्होंने चाटिंडीह, चिंगराज तथा सरकंडा के जबड़ापारा में सघन-जनसंपर्क किया | इस मौके पर पार्षद राजेश शुक्ला, पुष्पेन्द्र मिश्र, निर्मल मानिकपुरी, बसंत शर्मा, महतराम सिंगरोल, सहित महिला कांग्रेस के सदस्य मौजूद थे |

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...