अवर्गीकृत

पेंड्रा क्षेत्र में हुई बारिश से अरपा नदी में आया उफान

डेस्क

पेंड्रा में भारी बारिश के चलते अचानक सुखी अरपा में जलस्तर बढ़ गया। पिछले कुछ दिनों से पेंड्रा क्षेत्र में हो रही भारी बारिश और अरपा भैसाझार बैराज के छह गेट खोल देने के कारण बुधवार देर रात से अरपा नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है और अरपा पाटो पाट बहने लगी।
पानी करीब-करीब शनिचरी रपटा तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन

पेंड्रा क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण अरपा भैसाझार बैराज में पानी अधिक आ गया था इस अतिरिक्त जल जमाव को 6 गेट खोल कर नदी में बहाया गया जिसके चलते बिलासपुर में भी अरपा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके मद्देनजर बिलासपुर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया ।

उम्मीद जताई जा रही थी कि शनिचरी रपटा डूब जाएगा लेकिन यह स्थिति तो नहीं बनी लेकिन फिर भी बरसों बाद अरपा में तेज बहाव देखने लोगों का जमावड़ा होने लगा है। बुधवार रात से लेकर गुरुवार को भी लोग बड़ी संख्या में अरपा नदी के इस नजारे को देखने जुट रहे है। भारी जल भराव और पानी के दबाव को देखते हुए अरपा भैसाझार बैराज को नुकसान से बचाने उसके 6 गेट खोल दिए गए है नतीजतन अरपा में जलस्तर बढ़ गया और आसपास के मकानों के टूटने की आशंका जताई जाने लगी है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने भी रेड अलर्ट जारी करते हुए तट पर बसने वाले लोगों को सावधान रहने की मुनादी करवाई है। वहीं गोताखोर और अन्य सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...