अवर्गीकृत

रतनपुर पहुंचकर गृह मंत्री ने की पूजा अर्चना कार्यकर्ताओं को दी समझाइश

डेस्क

बिलासपुर जिले में अलिखित नियम है कि जो भी विशिष्ट अतिथि यहां आएगा वह धार्मिक नगरी रतनपुर पहुंचकर क्षेत्र की कुलदेवी मां महामाया के दर्शन अवश्य करेगा । बिलासपुर में इस वर्ष मुख्य समारोह में ध्वजारोहण गृह एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। जो शुक्रवार को अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ रतनपुर पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर पहुंचकर देवी के दर्शन किए और मां की पूजा अर्चना की। यहां पहुंचने पर महामाया चौक में कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान उनके साथ बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे और तखतपुर विधायक रश्मि सिंह भी मौजूद थी। मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मां का आशीर्वाद प्राप्त कर वे ट्रस्ट कार्यालय पहुंचे। जहां पर ट्रस्ट के नए अध्यक्ष और कांग्रेस नेता आशीष सिंह ठाकुर, मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोंथलिया के साथ ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने फूल माला के साथ उनका स्वागत किया। कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस मौके पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे, जिन्होंने औपचारिक भेंट के बाद अपनी समस्याओं से उन्हें रूबरू कराया। क्षेत्र के विकास के संबंध में चर्चा करते हुए और उन्हें कार्यकर्ताओं को कई समझाइश देते हुए उन्होंने कहां कि सभी कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय रहना होगा, तभी आगामी चुनाव में जीत मुमकिन होगी।

जर्जर स्कूल छात्रावास की शिकायत मिलने पर उन्होंने कहा की पुराने बने छात्रावास और अब बन रहे छात्रावासों में अंतर साफ देखा जा सकता है। सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है, इसलिए कार्यकर्ता किसी अफवाह पर ध्यान ना दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि ग्रामीण अपने जनप्रतिनिधियों से इसलिए नाराज हो जाते हैं क्योंकि वे केवल चुनाव के समय ही सक्रिय होते हैं। सामान्य दिनों में ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर पार्टी के पदाधिकारी बिल्कुल भी गंभीर नहीं होते हैं, इसलिए इस कार्यशैली को बदलने की आवश्यकता है। लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय रहना होगा और चुनाव के दौरान भी पर्चा भरने से लेकर मतदाताओं के वोट डालने तक का समय काफी महत्वपूर्ण होता है और इस दौरान एक पल का विश्राम घातक हो सकता है। इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने बिलासपुर के प्रभारी मंत्री से जल आवर्धन योजना, अमरकंटक मंडला रोड में बाईपास, पुरातत्व विभाग के स्मारकों के संरक्षण और संवर्धन की मांग की । वहीं उन्होंने खंडवा बाईपास से सांधि पारा बाईपास के जर्जर सड़क पर भी चर्चा की और इस सड़क की मरम्मत की मांग की, जिसे उन्होंने सुनते हुए निवारण का भरोसा दिलाया । इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महामाया मंदिर में भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया ।इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी