अवर्गीकृत

स्कूल बस और कार में जबरदस्त भिड़ंत, दर्जनभर से अधिक बच्चे हुए घायल

डेस्क

शनिवार दोपहर को रतनपुर बेलगहना क्षेत्र में स्कूल बस के साथ एक कार भिड़ गई। दोपहर करीब 1:00 बजे चपोरा के योगीराज विद्या मंदिर की स्कूल बस क्रमांक सीजी 10 जी 1703 रतनपुर से बेलगहना की ओर जा रही थी उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार सीजी 04 एमजी 3358 के चालक ने बारीडीह नवापारा के पास तेज रफ्तार के साथ बस को टक्कर मार दी।

दिल दहला देने वाली इस घटना को टालने के लिए बस के ड्राइवर राजा ने बस को एक तरफ मोड़ने की कोशिश की। इस कोशिश में बस पलट गई और बस में सवार दर्जन भर से अधिक बच्चे, टीचर चालक और सह चालक घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद कार खेत में जा घुसी। इस दुर्घटना के बाद कार के चालक रीवा बारसागर कॉलोनी निवासी देवेंद्र शुक्ला को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

वहीं घायल बच्चों को लोगों की मदद से बस से बाहर निकाला गया। यह दुर्घटना दोपहर 1:00 बजे बारीडीह नवापारा के पास हुई। घटना के बाद यहां अफरा तफरी मच गई। एक तरफ जहां दुर्घटना के बाद बस पलट गई वहीं कार भी खेत में जा घुसी इस दुर्घटना में बस के ड्राइवर राजा, सहायक चालक चंदू , शिक्षिका अनुराधा गुप्ता के अलावा बेलगहना के छात्र सुमित पैकरा, रितेश कुमार के साथ करीब दर्जनभर बच्चों को चोटे आई है ।जिन का इलाज चपोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। वहीं घायल चालक, सह चालक और शिक्षिका का इलाज किया जा रहा है।

इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक पर गुस्सा उतारना चाहा लेकिन तब तक पुलिस पहुंच चुकी थी और उसने चालक को सुरक्षित निकाल लिया। इधर इस दुर्घटना के बाद बच्चे डरे सहमें नजर आए। रोते हुए बच्चों को किसी तरह शांत कराया गया और फिर उन्हें उनके घर भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी