रायपुर

सूरजपुर कलेक्टर पर हुई कार्रवाई, सीएम ने दिए निर्देश….कहा प्रदेश में संवेदनशील तरीके से हो काम

रमेश राजपूत

रायपुर – शनिवार को सड़क पर एक युवक का फोन तोड़ते हुए चांटा लगाने वाले सूरजपुर कलेक्टर को सीएम ने हटाते हुए कार्रवाई की है और उनकी जगह गौरव कुमार सिंह को नया कलेक्टर बनाया गया है। गौरतलब इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह कलेक्टर ने दबंगई दिखाते हुए युवक का फोन तोड़ा और उसे चांटा मारा, वही इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में संवेदनशील होकर काम किया जाता है, यहाँ ऐसा कृत्य बर्दाश्त नही किया जाएगा।

वीडियो जो वायरल हुआ…

सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने किस तरह सारी हदें पार की और उस युवक की बात सुने बिना ही उसका मोबाइल तोड़ दिया और उसके साथ मारपीट की गई। फ़िलहाल राज्य सरकार की कार्रवाई से जनता का विश्वास बढ़ा है।

गौरव कुमार सिंह सूरजपूर के नए कलेक्टर, रणवीर शर्मा को संयुक्त सचिव मंत्रालय स्थानांतरित

छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियोें की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसके तहत रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं वहीं  रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...