अवर्गीकृत

चापी डेम में डूबकर गई किशोर की जान, पुलिस और अस्पताल कर्मियों के व्यवहार ने परिजनों को पहुंचाई दोहरी पीड़ा

डेस्क

ग्रामीण अंचल बछाली खुर्द में 14 वर्षीय नाबालिग युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए चापी डेम गया हुआ था । जहां पर गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया । यह देख कर अन्य बच्चों ने अपने घर जाकर इसकी जानकारी दिया । तब ग्रामीण डेम पहुंचे । जहां पर ग्रामीणो के द्वारा गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की गयी । उसके बाद उसे ढूंढ कर गहरे पानी से बाहर निकाला गया । तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । जिसकी सूचना ग्रामीणों ने रतनपुर पुलिस को दिया । तब घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने ग्रामीणो से पूछताछ पंचनामा बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचूरी भेज दिया । वहीं इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई ।

शुक्रवार की शाम 4 बजे करीब आदित्य मरावी पिता राजू राम मरावी उम्र 14 वर्ष बछाली खुर्द निवासी अपने गांव के करीबन 7-8 दोस्तों के साथ गांव के चापी नाले में नहाने गया हुआ था । आदित्य को तैरना नहीं आता था । दोस्तों के साथ नहाते समय वह नाले के गहरे पानी में चला गया और डूब गया । यह देखकर उसके दोस्त अपने घर पहुंचे । जहां पर उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनो को दिया । तब ग्रामीण चापी नाले में पहुंचे । जहां पर उसकी खोजबीन की गई । काफी देर बाद उसे अशोक ने ढूंढ कर बाहर निकाला । उसके पश्चात पेट का पानी निकालने का प्रयास किया गया ।लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । जिसकी सूचना परिजनों ने रतनपुर पुलिस को दिया । तब घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर परिजनों से पूछताछ पंचनामा बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रतनपुर मरचुरी भेज दिया । जहां रात हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है । मृतक का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ । जिसके पश्चात अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने परिजनों को उसका शव को सौंप दिया । वहीं इस मामले में वह मर्ग कायम कर जांच में जुटी है । मृतक कक्षा नवमी में पढ़ाई करता था ।

परिजनों ने जमकर नारेबाजी की

घटना के दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में पहुंचे परिजनों ने शव को पेंड्रा ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में जमकर नारेबाजी की । तब कुछ पुलिसकर्मियों के द्वारा 117 के तहत कार्रवाई की बात कही गई । जिसके चलते परिजन और गुस्से में आ गए । वे रतनपुर पुलिस और एंबुलेंस को लेकर करीब 1 घंटे तक जमकर हंगामा करते रहे । मृतक की मां लक्ष्मी बाई और मृतक का मामा पिंटू किसी तरह कार किराए पर लेकर बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । जहां पर पोस्टमार्टम पश्चात वे कार से मृतक को लेकर अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव की ओर पेंड्रा रवाना हुए ।

मृतक के माता-पिता अलग हो चुके

मृतक के माता पिता का तलाक हो गया है वर्तमान में मृतक की मां बछाली खुर्द के त्रिभुवन सिंह से विवाह कर बछाली में रहती है । जिसके साथ उसका पुत्र भी रहता था । स्कूल के पीछे में चापी डेम है । जहां नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी