अवर्गीकृत

पुलिस रेड में कांग्रेसी पूर्व पार्षद समेत 23 जुआरी रंगे हाथ पकड़ाये

डेस्क

सीपत थाना क्षेत्र में ग्राम भाड़ी रेस्ट हाउस में बड़े पैमाने पर जुआ खेलने की सूचना के बाद शपथ पुलिस ने छापेमारी की तो वहां के नजारे देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। वहां करीब 23 जुआरी ताश के सहारे दाव लगा रहे थे। इनमें पार्षद पति और पूर्व पार्षद कांग्रेस नेता निर्मल मानिकपुरी भी शामिल था ।मानिकपुरी के अलावा और भी कई सफेदपोश जुआरी पुलिस के हाथ लगे। इनके पास से पुलिस ने 86,200 रुपये जप्त किए और बड़ी संख्या में मोबाइल भी बरामद हुए।

जैसे ही जुआरी पकड़ाये उन्हें छुड़ाने के लिए थाने में फोन आना शुरू हो गया, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली और सब के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई । शुभम थाना क्षेत्र में हुई कार्यवाही में कांग्रेस नेता निर्मल मानिकपुरी के अलावा राघवेंद्र शास्त्री, गोलू ठाकुर, आशीष शर्मा, सिद्धार्थ पांडे, कृष्णा दुबे , प्रदीप पांडे, सुमित महाजन, आकाश शास्त्री , प्रशांत यादव , पूर्णा चंद्रा , अशोक काछी, राम किशोर तिवारी, संजू कश्यप, रितेश राय, कमल साहू, तोरण साहू, मणिशंकर कौशिक, योगेश गोरी अखिलेंद्र प्रताप रामचरण सूर्यवंशी अजीत सिंह देवेंद्र सोनी पकड़े गए हैं जिनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी