अवर्गीकृत

चोरी के 14 मोबाइल के साथ पकड़ाया शातिर, बिलासपुर रेलवे स्टेशन इलाके से की थी चोरी

डेस्क

बिलासपुर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में घूम घूम कर मोबाइल चोरी करने वाला शातिर अपराधी बेलगहना पुलिस के हाथ लग गया। दरअसल मुखबिर से बेलगहना चौकी को खबर मिली कि एक व्यक्ति काफी संख्या में मोबाइल रखकर बेलगहना बाजार में उन्हें बेचने की फिराक में घूम रहा है। संदिग्ध व्यक्ति के पास इतनी बड़ी संख्या में पुराने मोबाइल देखकर मुखबिर को संदेह हुआ । उसके बाद तुरंत बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह सक्रिय हुए और उन्होंने घेराबंदी कर श्रवण उर्फ़ भक्कु खांडे को गिरफ्तार किया ।23 वर्षीय आरोपी श्रवण खांडे सनकपाट थाना कवर्धा का रहने वाला है जो इन दिनों तालापारा यादव मोहल्ला बिलासपुर में रहकर चोरी किया करता था। आमतौर पर श्रवण बिलासपुर रेलवे स्टेशन के आस पास ही यात्रियों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने उसके पास से 14 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल बरामद किए हैं ,जिनकी कीमत 84 हज़ार रुपये आंकी गई है ।इस मामले में श्रवण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी