गौरेला

शराबी पति ने पुरानी रंजिश को लेकर पत्नी पर किया जानलेवा हमला, सिर व पैर में आई गंभीर चोटे

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ किया जुर्म दर्ज

डेस्क

बिलासपुर| शराब के नशे में धुत्त शराबी पति ने पुरानी रंजिश को लेकर पत्नी से मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, इस हमले में महिला के सिर व पैर में गंभीर चोटे आई है| महिला ने इस मामले की रिपोर्ट थाने में किया है जिसमे पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना कर रही है|

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बाजारपारा आमाडोब निवासी महिला पर उसके पति रामा सिंह ने शराब के नशे में पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया| रामा सिंह ने अपनी पत्नी पर टंगिया से सिर पर वार किया जिसे महिला द्वारा हाथो से रोकने का प्रयास किया जिसमे टंगिया महिला के सिर पर लगी व घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी जिसके बाद आरोपी ने महिला के पैर पर टंगिया से वार किया जिसके पश्चात् महिला बेहोश हो गयी| महिला को अधमरी हालत में पति ने घसीटकर घर के बाहर स्थित एक पेड़ के पास छोड़ दिया, लगभग तीन-चार घंटे बाद महिला को होश आने पर वह पास के ही गाव मायके जरहू मोहल्ला गई व घटना की जानकारी अपने भाई तीरथ सिंह को दी जिसके बाद तिरथ सिंह व महिला कि मा प्राथमिक उपचार कर सुबह मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी| इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है|

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...