अवर्गीकृत

हथियारों की नोक पर चावल व्यापारी से लूट लिए 51 लाख रुपये

डेस्क

किसी फिल्मी कहानी की तरह लूट की वारदात से दुर्ग सहित पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई है। दिनदहाड़े चावल व्यापारी को हथियार की नोक पर लुटेरों ने लूट लिया और पलक झपकते गायब हो गये। घटना शनिवार शाम की है। घटना बालोद के डगनिया गांव की है ।दुर्ग के चावल व्यापारी रवि राठी वसूली कर 51 लाख रुपये के साथ धमतरी के किसी व्यापारी को देने अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4:30 बजे मोटरसाइकिल में सवार कुछ लुटेरे पहुंचे और हथियार की नोक पर उनकी कार को रोककर व्यापारी के पास मौजूद रुपयों से भरे बैग को लूट कर फरार हो गए। जिस तेजी से लुटेरे आए, उसी तेजी से वे पलक झपकते गायब भी हो गए।

इस घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस के भी होश उड़ गए। तुरंत दुर्ग जिले के सभी चेकप्वाइंट पर नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन आरोपी लुटेरे हाथ नहीं लगे । पुलिस परेशान हैं कि लुटेरों को जमीन निगल गई या आसमान खा गया । जिस तरह से लुटेरे व्यापारी का पीछा करते हुए पहुंचे थे और जिस तेजी से वे उनसे बैग लूटकर भाग गए ,इससे जाहिर होता है कि लुटेरों को पहले से ही इस बात का इल्म था की रवि राठी के पास भारी रकम है । इसलिए पुलिस को इस मामले में व्यापारी के किसी करीबी के शामिल होने का शक है । पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी और मोबाइल टावर के सिग्नल के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार अपराध की दस्तक सुनाई पड़ रही है, जो पुलिस की छवि के लिए बेहतर संकेत नहीं है। 51 लाख रुपए की लूट अब पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी है, इसलिए पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है । मामले के पीड़ित व्यापारी रवि राठी दुर्ग के पुलगांव क्षेत्र का निवासी है और उनका चावल का कारोबार है । वे शनिवार को वसूली की रकम लेकर अपने कार से लौट रहे थे इसी दौरान का खप्पर वाड़ा से डगनिया के बीच दो मोटरसाइकिल में सवार होकर लुटेरे उन तक पहुंचे और कार के सामने बाइक अड़ा कर कार को जबरन रुकवाया और हथियारों की नोक पर व्यापारी को धमकाते हुए रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। बताया जा रहा है की लूटने के बाद लुटेरे बालोद की ओर भाग निकले। फिलहाल हरकत में आया पुलिस विभाग जगह-जगह नाकेबंदी कर लुटेरों को तलाश रही है। फिलहाल गुंडरदेही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस के हाथ आरोपियों तक कब तक लगते है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...