अवर्गीकृत

यात्री पर लाठी से हमला कर लूटने वाला लुटेरा पकड़ाया

डेस्क

ट्रेनों में आपराधिक तत्वों की सक्रियता इस कदर बढ़ चुकी है। कि चलती ट्रेन में भी यात्री लूट का शिकार हो रहे है। ताज़ा मामला बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास का है।जहाँ आज़ाद हिंद एक्सप्रेस से सफर कर रहे झारखंड के जमशेदपुर निवासी को लूटेरों ने चलती ट्रेन में डंडा मारकर घायल कर दिया। जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। दरसअल आज़ाद हिंद एक्सप्रेस के स्लीपर के कोच नंबर चार में सफर कर रहे झारखंड निवासी शुभम कुमार द्विवेदी ट्रैन के गेट पर खड़े होकर चेहरे को धो रहे थे। इसी बीच चुचुहियापारा रेलवे फाटक के पास ट्रैक किनारे बैठे दो आपराधिक तत्वों ने लाठी से शुभम पर वार क़र दिया जिससे शुभम ट्रैन से ट्रैक पर गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोट आई। इसके बाद आपराधिक तत्वों ने शुभम का मोबाइल पार कर दिया। जिससे बाद इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची आरपीएफ और जीआरपी की सयुक्त टीम के जांच शुरू की तो पाया कि चुचुहियापारा के रहने वाले दो आरोपी पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके है। लिहाज़ा टीम ने उनके घर मे दबिश दी तो जुसमे से एक आरोपी निशान अली को पकड़ा। जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी को जीआरपी थाने लेकर कागजी कार्यवाही पूरी की गई। जबकि चोरी किया मोबाइल भी जप्त कर लाया। वही पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी