मल्हार

मल्हार की होनहार प्रांजल गुप्ता ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया नगर का गौरव….बोर्ड परीक्षा में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन,

उदय सिंह

मल्हार – दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में भी किसी से पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी में नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी सुनील गुप्ता की पुत्री प्रांजल गुप्ता ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे नगर का नाम रोशन किया है।बीपीडी मध्यनगरिय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रांजल शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। वह विशेष रूप से गणित विषय में रुचि रखती हैं, लेकिन साथ ही अन्य विषयों में भी उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। उनकी इस सफलता ने विद्यालय, परिवार और नगर को गर्व से भर दिया है। प्रांजल ने बताया कि उन्होंने यह सफलता नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों व माता-पिता के सहयोग से प्राप्त की है। उनका मानना है कि अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है। वह भविष्य में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में और भी बेहतर अंक लाना चाहती हैं, जिसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। प्रांजल का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। वह चाहती हैं कि तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर देश का नाम रोशन करें।उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों, परिजनों और नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रांजल की सफलता से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी, और यह उपलब्धि ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान के लिए एक सकारात्मक संदेश बनकर उभरी है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...