अवर्गीकृत

उस वक्त लोग रह गए हैरान जब बिलासपुर कलेक्टर अपने एफबी फ्रेंड से मांगने लगे 20 हज़ार रुपये उधार

डेस्क

पिछले कुछ वर्षों में एटीएम कार्ड की जानकारी जुटाकर बैंड में जमा रकम उड़ाने के मामले कुछ ज्यादा ही आने लगे हैं। हाईटेक हो रहे ठग तमाम पैंतरे इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मुंगेली में तो ऐसे ठगों ने सारी हदें ही पार कर दी। यहां लोगों को ठगने के लिए बिलासपुर कलेक्टर के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। मुंगेली महिला एवं बाल विकास अधिकारी विभा मसीह के पास बिलासपुर कलेक्टर संजय अलंग के कथित फर्जी फेसबुक अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट आता है। विभा मसीह इसे सहर्ष स्वीकार करती है और फिर दोनों के बीच मैसेंजर पर चैट भी शुरू हो जाता है। बातचीत के दौरान बिलासपुर कलेक्टर संजय अलंग के फर्जी फेसबुक आईडी से चैट करने वाला शख्स इधर उधर की बात करने के बाद एटीएम की जानकारी मांगने लगता है और एटीएम का फोटो भेजने का डिमांड करता है।

इस घटना के प्रकाश में आने के साथ ही प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। इस संबंध में जब बिलासपुर कलेक्टर संजय अलंग से बातचीत की गई तो उन्होंने साफ कहा कि जिस फेसबुक आईडी से एटीएम कार्ड की फोटो मांगी गई है वह उनकी है ही नहीं। यानी अब एटीएम के ठग, ठगी के लिए कलेक्टर के नाम का भी बेखौफ होकर इस्तेमाल करने लगे हैं।इस घटना से बिलासपुर मुंगेली दोनों जिलों में कोहराम मचा है। मामला चूंकि कलेक्टर जैसे उच्च अधिकारी से जुड़ा हुआ है इसलिए पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है कि आखिर वह कौन ठग है , जिसने ठगी के लिए कलेक्टर के नाम का इस्तेमाल करने का दुस्साहस किया है। यह मामला केवल मुंगेली तक ही सीमित नहीं रहा, ठग ने बिलासपुर में भी कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। बिलासपुर में भी कई लोगों के पास मैसेंजर से कलेक्टर डॉ संजय अलंग के कथित अकाउंट से मैसेज आए और ठग ने अपना बैंक अकाउंट नंबर भी लोगों को दिया। कलेक्टर का फर्जी अकाउंट बनाने वाले ठग ने उन सभी लोगों को ठगने की कोशिश की जिन्होंने उसे कलेक्टर समझ कर उसके फेक फेसबुक आईडी के फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट किया था।

इसके बाद मैसेंजर में उनसे बात करते हुए उस ठग ने लोगों से 20 -20 हज़ार रुपये की मांग की जिसे जल्द ही लौटा देने का वादा भी उसने किया । इसके लिए ठग ने अपना सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का बैंक अकाउंट भी लोगों को मैसेंजर के जरिए भेजा। लोगों के गले यह बात नहीं उतरी कि बिलासपुर का कलेक्टर लोगों से 20000रु उधार मांगेगा। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की।पुलिस ने तत्काल फर्जी आईडी को ब्लॉक किया और सिविल लाइन में मामला दर्ज कर ठग की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि हो ना हो ठग का कोई ना कोई संबंध प्रशासनिक गतिविधियों से है इसीलिए उसने उन्हीं लोगों को टारगेट बनाया जिनका संबंध जिला प्रशासन से है । मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने के वायदे किए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला...