बिलासपुर

निर्माण कार्य हो जल्द से जल्द पूर्ण जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश, औचक निरीक्षण पर निकले कलेक्टर ने फ्लाई ओवर, स्मार्ट सड़क का भी लिया जायजा

रमेश राजपूत

बिलासपुर– कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने शुक्रवार को शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने निर्माणाधीन तिफरा फ्लाईओव्हर, व्यापार विहार में स्मार्ट सड़क एवं अमृत मिशन के कार्य, प्लेनेटोरियम का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने फ्लाई-ओव्हर के निर्माण की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गति लाते हुए इसका निर्माण जल्द पूर्ण करें। रेल्वे के साथ आ रही तकनीकी बाधा को शीघ्र निराकृत करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्य में मजदूरों की संख्या बढ़ाने कहा। कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।कलेक्टर ने निर्माणाधीन व्यापार विहार सड़क और वहां अमृत मिशन के तहत चल रहे कार्य को देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

नाली का कार्य गुणवत्तापूर्ण करने कहा, जिससे नागरिकों को परेशानी न हो। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि व्यापार विहार सड़क का कार्य 30 प्रतिशत बाकी है। कलेक्टर ने इस कार्य को डेढ़ माह में पूर्ण करने कहा। व्यापार विहार में निर्माणाधीन प्लेनेटोरियम का भी कलेक्टर ने मुआयना किया। स्मार्ट सिटी के अधिकारी ने कलेक्टर को बताया कि यह प्लेनेटोरियम 200 सीटर होगा।

इसमें दो लेक्चर हाॅल, ऑफिस रूम एवं कैफेटेरिया बनाया जा रहा है। साथ ही बाहर गार्डन में अर्बन फाॅरेस्ट भी निर्मित किया जाएगा। कलेक्टर ने प्लेनेटोरियम का निर्माण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य पूरा करने कहा जिससे कि शहरवासियों के लिये यह उपयोगी साबित हो सके। 

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी