अवर्गीकृत

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने भरे कल्पना के रंग

डेस्क

लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा आयोजित तात्कालिक चित्रकला प्रतियोगिता में करीब 750 बच्चों ने भाग लिया। तीन वर्गों में चली यह प्रतियोगिता में पहली से चौथी कक्षा के बच्चों के लिए कोई टॉपिक नही था । इस वर्ग में पहला पुरस्कार त्रिशा यादव कैरियर पॉइंट स्कूल , द्वितीय पुरस्कार जश्मिता चौधरी सेंट जेवियर स्कूल , तृतीय पुरस्कार अर्जित दुबे एम जी एम स्कूल , सांत्वना पुरस्कार ऐश्वर्या गुप्ता सेंट फ्रांसिस स्कूल , आस्था पांडेय केंद्रीय विद्यालय , को प्राप्त हुआ ,

वर्ग ब में कक्षा पांचवी से आठवीं तक के बच्चों को (सेव वाटर )के ऊपर चित्रकला करना था जिसमे प्रथम पुरस्कार आयना साहू ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल , द्वितीय पुरस्कार प्रयुषि प्रियदर्शनी सेंट जेवियर स्कूल , तृतीय पुरस्कार श्रिया लक्ष्मी रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल , सांत्वना पुरस्कार अक्षिता दुबे सेंट फ्रांसिस स्कूल , सौम्या तिवारी ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल को प्राप्त हुआ। वर्ग स में कक्षा नवमी से बारहवीं के बच्चों को आतंकवाद के ऊपर चित्रकला करना था जिसमे प्रथम पुरस्कार रक्षिता मौर्य , द्वितीय वंशिका सलूजा ,तृतीय रश्मि कैवर्थ तीनो शांति निकेतन पब्लिक स्कूल और सांत्वना पुरस्कार त्रिशुण्ड कुपटकर महर्षि विद्या मंदिर , उन्नति चंद्रवंशी सेंट फ्रांसिस स्कूल को प्राप्त हुआ ।

इसके पश्चात जादूगर राम प्रताप अग्रवाल 82 वर्षीय जादूगर ने अपनी कला से बच्चों का मन मोह लिया । जादूगर अग्रवाल 71 वर्षो से निशुल्क जादू का प्रदर्शन कर रहे है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री पांडेय ने बच्चों को ट्रैफिक के नये नियम एवं वाहन चलाने के बारे में बताया कि नए कानून में बच्चों के वाहन चलाने पर उनके माता पिता को सजा का प्रावधान किया गया है इसलिए वाहन के बजाय साईकल का उपयोग करने के लिए कहा। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि एएसपी इरफान रहीम खान ने बच्चों को ईश्वर की बहुत ही अनमोल कृति बताया तथा उनके अभिभावको को बताया कि बच्चों को कभी भी वाहन चलाने के लिए प्रेरित ना करें । चित्रकला प्रतियोगिता के जज के रूप में वरिष्ठ चित्रकार दिलीप पात्रिकर , राजेश गायकवाड़ तथा श्रीमती शिल्पी अग्रवाल ने निर्णय दिया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाग लेने वाले सभी स्कूलों के प्राचार्य का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम संचालन श्री सुभाष अग्रवाल , अध्यक्ष श्री हरजीत सिंह छाबड़ा , सचिव मोहन होनप , कोषाध्यक्ष हरभजन सिंह गंभीर , जोन चेयर पर्सन आर के सोनी ,विजय क्रांति तिवारी, अरविंद दीक्षित , दिलीप भंडारी , मुकेश महालवाला, मो नफीस , जी एल जैन , देवेंद्र टुटेजा , अमरजीत दुआ , चरणजीत गंभीर , दिनेश अग्रवाल , अशोक अग्रवाल , मंजीत सिंह, नंद लाल पूरी , अरुण शुक्ला , शैलेश बाजपाई , नरेंद्र पाल गांधी, महेंद्र छाबड़ा , इत्यादि लायंस साथियों ने योगदान दिया । अंत मे सचिव मोहन होनप ने सभी अतिथियों , अभिभावको , स्कूल के प्राचार्यो एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला...