अवर्गीकृत

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो युवकों की डूबकर मौत, एक युवक की लाश अब तक नहीं मिली

डेस्क

अच्छी बारिश के चलते सभी नदी नाले उफान पर है। अधिकांश नदियों के लबालब बहने से लोग इनके तटों पर सैर सपाटे और पिकनिक मनाने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन इस मौसम में मौज मस्ती कब आफत का रूप ले ले कहना मुश्किल है ।इस दौरान लगातार दुर्घटनाएं भी हो रही है। ऐसी ही एक दुर्घटना में दो युवकों के डूब जाने की खबर है। सिलतरा में खारुन नदी के मुरेठी एनीकट पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने स्व मौत हो गई | जिसमे से एक युवक का शव नदी से निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे युवक का शव घटना के करीब 18 घंटे बाद भी नहीं मिल पाया है। घटना स्थल पर पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों की मदद से युवक के शव की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह दोनों युवक अपने 8 अन्य साथियों के साथ यहां पिकनिक मनाने आए थे।
देवेंद्र नगर पारस नगर के 35 वर्षीय इरशाद खान , 32 वर्षीय सुनील दास समेत आठ युवक पिकनिक मनाने के लिए धरसींवा के मुरेठी खारुन नदी तट पर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि युवक एनिकट में नहा रहे थे, इसी दौरान इरशाद और सुनील अचानक गहराई में चले गए और डूबने लगे। साथियों ने मदद के लिए आवाज लगाई तो वहां मौजूद कुछ ग्रामीण नदी में कूदे। इस बीच दोनों युवक गहरे पानी में जा चुके थे। कुछ देर की तलाश के बाद सुनील का शव बरामद हुआ। दूसरे युवक इरशाद का शव अब तक नहीं मिल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोर की टीम दूसरे युवक के शव को पानी मे खोजने के लगी है। ऐसी ही घटनाएं और भी जगह हो रही है इसलिए बारिश के इस मौसम में लोगों को अलर्ट किया जा रहा है कि वे अतिरिक्त जोखिम न लें और ऐसे स्थानों पर जाने से बचे अगर वे किसी नदी तट क्या जल स्रोत के पास जा भी रहे हैं तो पानी में उतरने और नहाने से बचें , नहीं तो फिर दुर्घटना मुमकिन है ।फिलहाल गोताखोर डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी