अवर्गीकृत

सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही में नशे का जखीरा बरामद, केबल ऑपरेटर भी निकला नशे का सौदागर

डेस्क

युवा वर्ग पर नशे के कसते शिकंजे पर पुलिस ने पलटवार किया है । पुलिस कार्यवाही में तीन नशे के सौदागरों के पास से नशे का जखीरा बरामद किया गया है। बिलासपुर में युवाओं का एक वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में जा रहा है, जिसकी चिंता करते हुए पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योजना बनाई। इनके द्वारा तैनात मुखबिर से सूचना मिली कि इमली पारा रघुराज स्टेडियम के पीछे नशे का बड़ा खेप पहुंचने वाला है । जिसके बाद पुलिस की टीम ने इमली पारा रघुराज स्टूडियो के पीछे पहुंचकर घेराबंदी की। उन्हें बताए गए हुलिए के मुताबिक एक आरोपी अभिनंदन कश्यप अपने मोपेड में कार्टून के साथ नजर आया। जिसे पुलिस ने घर दबोच। अशोकनगर सरकंडा निवासी रविनंदन कश्यप के पास मौजूद कार्टून में नशीली रेक्सोजेसिक इंजेक्शन मौजूद था। आरोपी से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि वह नशे के कारोबार का पुराना खिलाडी। 2018 में भी सरकंडा थाने में एनडीपीएस के तहत उसका चालान हो चुका था और छूटने के बाद फिर से इसी कारोबार में वह लिप्त हो गया।

नशे के कारोबारी अभिनंदन ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर बिलासपुर और आसपास क्षेत्र में नशे के इंजेक्शन टैबलेट और सिरप की सप्लाई करता है। उसकी निशान देही पर पुराना पावर हाउस तोरवा निवासी अविनाश दुबे उर्फ सोनू को भी 15 सौ रेक्सोजेसिक टेबलेट के साथ घेरा बंदी कर रंगे हाथों पकडा गया, जिसके पास से मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है ।इसी तरह रविनंदन के बताये अनुसार नेचर सिटी उसलापुर सकरी निवासी दीपेश शर्मा को भी इस कारोबार में शामिल होने की वजह से पुलिस ने पकड़ा है उसके पास से भी 150 नग अवैध सिरप बरामद हुआ है ।बताया जा रहा है कि यह सभी आरोपी लंबे वक्त से नशे की इस अवैध कारोबार में लिप्त थे। रविनंदन कश्यप के घर की तलाशी में 48 सौ नग एविल इंजेक्शन भी पुलिस ने बरामद किया है । कुल मिलाकर तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 3000 रेक्सो जेसिक इंजेक्शन ,4800 नग एविल इंजेक्शन और 1500 नग कफ सिरप बरामद किया है ।इसके अलावा उनके पास से 3 नग मोबाइल, एक एक्टिवा वाहन, दो मोटरसाइकिल और लाखों रुपए की नगदी भी जप्त की गई है।

बिलासपुर के कई इलाके नशे के कारोबार के लिए कुख्यात है। जहां नशे के सौदागर युवा पीढ़ी के नसों में जहर घोल रहे हैं। पुराना पावर हाउस क्षेत्र भी इन्हीं में से एक है। जहां के कुख्यात नशेड़ी और नशे के कारोबारी के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन अफसोस इस बात की है कि जल्द ही यह सभी छूट जाएंगे और एक बार फिर से इसी यहीं कारोबार वे करने लगेंगे।।।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी