अवर्गीकृत

रतनपुर में फिर हुआ एटीएम पर धावा, घटना से बैंक मैनेजर मुकरे

डेस्क

रतनपुर में एटीएम में गार्ड ना होने के चलते लगातार एटीएम में चोरी की वारदात हो रही है। पिछले कुछ समय पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में घुसकर लुटेरों ने एटीएम मशीन तोड़कर लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था। उस मामले में अभी सभी आरोपी नहीं पकड़े गए हैं , तो वहीं एक बार फिर पुराना बस स्टैंड के पास पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के शटर का ताला तोड़ने का प्रयास चोरों ने किया। पुराना बस स्टैंड के पास पंजाब नेशनल बैंक स्थित है उसके ठीक बगल में मौजूद एटीएम के ताले के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई ।

जिसके चलते बुधवार को बैंक का ताला नहीं खुला। इसके बाद बैंक मैनेजर की इजाजत से ताले को तोड़ा गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में लगे शटर के ताले को खोलने की कोशिश की थी लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए । जब सुबह बैंक के चपरासी रोहित के बच्चे एटीएम खोलने पहुंचे तो उन्हें ताले के साथ की गई छेड़छाड़ नजर आई। उनके कई प्रयास से भी ताला नहीं खुला। देखने पर पता चला कि ताले को रॉड से अटास्कर तोड़ने का प्रयास किया गया था। लेकिन चोर उसमें सफल नहीं हो पाए। लेकिन इसी वजह से दूसरे दिन ताला चाबी से भी नहीं खुला। जिसकी सूचना तुरंत बैंक मैनेजर को दी गई। लेकिन बैंक मैनेजर के पहुंचने पर कहानी कुछ और बतायी जाने लगी। बैंक मैनेजर ने दावा किया कि एटीएम में चोरी का कोई प्रयास ही नहीं हुआ। ताला पुराना और जंग लगा हुआ था इसलिए नहीं खुल पाया। इसलिए उसे तोड़ा गया। जबकि मीडिया मीडिया कर्मियों के अनुसार ताले को तोड़ने के निशान देखे गए है। आखिर बैंक मैनेजर क्यों घटना से इंकार कर रहे हैं, यह किसी को समझ नहीं आ रहा। शायद वे किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते। कुछ समय पहले महामाया चौक के पास ज्वेलरी दुकान में चोरी हुई थी, सेमरा किराना दुकान में भी चोरी की घटना अभी तक नहीं सुलझी है। बेलतारा के कपड़े के दुकान में चोरों ने लाखों रुपए के कपड़े पार कर दिए थे। एटीएम लूट की घटना में भी सभी आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। यानी धार्मिक नगरी रतनपुर अब अपराधियों का गढ़ बन चुका है और पुलिस की नाकामी उनके हौसले बढ़ा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी