अवर्गीकृत

हिंदुओं के धार्मिक स्थल को तोड़ा, दल बल के साथ थाने पहुंचे प्रबल

डेस्क

कुछ दिन पहले कुनकुरी में नव निर्मित कबीर आश्रम डुगडुगिया के बगल में कीर्तन भवन निर्माण की नींव को मसीही समाज के शिव तिर्की द्वारा धार्मिक विद्वेष के कारण तोड़ दिया गया।जिसमें अब हिन्दू संगठन में आक्रोश पैदा हो गया है वहीं वहां के पुजारी को भी शिव तिर्की के द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है,, प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पुजारी ने इसकी जानकारी कुनकुरी के सामाजिक कार्यों में सलग्न लोगों को दी तो उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासन से की लेकिन प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का कार्यवाही नहीं किये जाने पर लोगों में काफी आक्रोश हैं।

मामला बड़ा रूप लेने लगा। मामले की जानकारी जब हिंदुत्व के ध्वजवाहक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को हुई तो अचानक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे और जब मंदिर के पुजारी ने ने बताया मन्दिर बहुत पुराना है और हम सभी की आस्था इससे जुडा हुआ है,, पण्डित ने यह तक कहा की इस मामले में थाना कुनकुरी जांच में लापरवाही बरत रही है तो श्री जूदेव प्रशासन के खिलाफ काफी नाराज हुए और अपना काफिला लेकर सीधे थाने पहुंचे और उपलब्ध अधिकारी से मामले की कार्यवाही के बावत जानकारी मांगी।

सन्तोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक से फोन पर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर अवगत कराने को कहा,, वहीं प्रबल प्रताप ने कहा कि अगर तत्काल इस मामले में कार्यवाही नहीं हुई तो आगे उग्र आंदोलन करने की बात कही और यह भी कहा कि इसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन सहित पुलिस विभाग की होगी!!

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी