तखतपुर

बड़ा गांजा कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से 1 करोड़ का गांजा बरामद…कार में कोविड इमरजेंसी सर्विस लिखकर करता था तस्करी

रमेश राजपूत

तखतपुर – एसडीओपी रश्मित कौर चावला के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी मोहन भारतद्वाज की टीम ने एक बड़े गांजा कारोबारी को पकड़ने में सफलता पाई है, जिसमें आरोपी के कब्जे से लगभग 1 करोड़ का गांजा बरामद किया गया है। आरोपी अपनी कार स्विफ्ट क्रमांक सीजी 11एम 1778 में स्काई हॉस्पिटल इमरजेंसी सर्विस कोविड ड्यूटी का कागज चिपकाकर गांजे की तस्करी कर रहा था, जो देर रात को देवरी खमरिया में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पकड़े गए आरोपी बिलासपुर मोपका निवासी हरीश साहू पिता संतराम साहू 41 वर्ष से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि तखतपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास ग्राम खपरी के खण्डहर नुमा मकान जिसे 2 वर्ष पहले उसने लिया था उस मकान में लगभग एक करोड़ का गांजा रखा हुआ है,

मौके पर पहुँची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा जप्त कर लिया है। मामले में पुलिस आरोपी से अन्य जानकारियां भी जुटा रही है की वह गांजा कहाँ से लाता था और कहाँ कहाँ खपाता था।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी