अवर्गीकृत

सुनाई पड़ने लगी गणेश उत्सव की आहट, मूर्तिकार प्रतिमाओं को दे रहे आकार

राजा मानसागर

गणेशोत्सव आगामी 2 सितम्बर को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। मूर्तिकार प्रतिमाओं को आकार दे रहे हैं। छोटी-बड़ी अनेक आकार में भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। बाल गणेश, कृष्ण के रूप में गणेश, स्कूल जाते गणेश, पौधे लगाते भगवान गणेश, सिंहासन में विराजमान गणेश जैसे कई रूप में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को आकार दिया जा रहा है।इमलीपारा, कुम्हारपारा, चिंगराजपारा, लिंगियाड़ीह, मिशन अस्तपाल के सामने, तोरवा, मंगला, उस्लापुर सहित कई क्षेत्रों में मूर्तिकार भगवान गणेश की प्रतिमाएं पिछले तीन माह से बनाने में जुटे हैं। मूर्तिकार अजय ने बताया कि गणेशोत्सव की तैयारी तो मूर्तिकार चार-पांच महीने पहले से ही करते हैं। सबसे पहले मूर्ति के लिए ढ़ाचा तैयार करते हैं। इसके बाद मिट्टी से प्रतिमाओं को आकार देने के बाद सुखाया जाता है। बाद में रंग लगाकर वस्त्राभूषण से सजाया जाता है। इन सब काम को करने में बहुत दिन लगते हैं। इसलिए तैयार पहले से ही शुरू की जाती है। अभी भगवान की प्रतिमाओं को आकार देने के बाद रंगने का कार्य शुरू किया गया है।

अजय मूर्तिकार ने बताया कि गणपति की प्रतिमाएं सबसे अधिक स्थापित की जाती है लेकिन उसमें छोटे आकार की प्रतिमाएं सबसे ज्यादा शामिल होती हैं। घरों में ज्यादातर लोग छोटी प्रतिमाएं ही स्थापित करते हैं, इसलिए गणपति के छोटे आकार की प्रतिमाओं की डिमांड अधिक है। उन्होंने बताया पीओपी प्रतिमाओं को पूजा के लिए गलत है। उन्होंने कहा कि पूजा में मिट्टी की प्रतिमाएं ही उपयुक्त होती है। इसलिए उसकी पूजा करना उत्तम व पुण्यकारी होता है। खोखली मूर्ति की पूजा करना शास्त्रों में वर्जित बताया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...