रायपुर

पुरानी पेंशन योजना का मिलेगा लाभ..मुख्यमंत्री की घोषणा से पॉवर कंपनी के कर्मचारियों को मिली राहत

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर राहत भरी खबर है। जहा शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पॉवर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की घोषणा की है। इससे प्रदेशभर के 10 हजार से अधिक नियमित अधिकारी-कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इस घोषणा का छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनीज अधिकारी-कर्मचारी ओपीएस बहाली संयुक्त मोर्चा ने स्वागत किया है। संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल आज प्रबंध निदेशक उज्जवला बघेल से मिलकर इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं चेयरमैन अंकित आनंद का आभार जताया। मालूम हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कांकेर की आमसभा में विद्युतकर्मियों को एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन देने का ऐलान किया। संयुक्त मोर्चा के संयोजक बीबी जायसवाल ने कहा कि पावर कंपनी में पुरानी पेंशन योजना की बहाली से विद्युतकर्मी एन.पी.एस. योजना की अनिश्चितताओं से मुक्त हो जायेंगे, उन्हे सेवानिवृत्ति एवं मृत्यु पर एन.पी.एस. के स्थान पर निर्धारित पुरानी पेंशन प्राप्त होगी। संयुक्त मोर्चा में शामिल सभी संगठनों के अधिकारी, कर्मचारी एवं पदाधिकारीगणों ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पावर कंपनी में कार्यरत विद्युत कंपनी के परिवारों को पुरानी पेंशन की बहाली की घोषणा पर प्रसन्नता जाहिर की एवं उनके द्वारा प्रदान की गई सामाजिक सुरक्षा के प्रति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं पावर कंपनी के अध्यक्ष अंकित आनंद जी को धन्यवाद ज्ञापन किया। पावर कंपनीज़ के अधिकारी एवं कर्मचारी के ओ.पी.एस. बहाली संयुक्त मोर्चा में शामिल सात संगठनों यथा छ.ग. पावर कंपनीज़ आफिसर्स एसोशिएशन, छ.ग.रा.वि.मं पत्रोपाधि अभियंता संघ, छ.ग. तकनीकी कर्मचारी एकता यूनियन, छ.ग.रा.वि.मं. आरक्षित वर्ग अधिकारी/ कर्मचारी संघ, छ.ग.वि. कर्मचारी संघ फेडरेशन-01, विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन – 56 एवं छ.ग. पा.कं. डाक्टर्स एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री जी को आभार व्यक्त करते हुए उनके कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व में आने वाले समय में भी छत्तीसगढ़ के उत्तरोत्तर विकास हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। इस फैसले से पॉवर कंपनी मुख्यालय से लेकर मैदानी कार्यालयों में हर्ष का वातावरण बना रहा। राज्य शासन के इस फैसले की सराहना करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश के विकास में इस फैसले के दूरगामी परिणाम परिलक्षित होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...