अवर्गीकृत

झूठी रिपोर्ट लिखाने से किया मना तो घोंप दिया चाकू

डेस्क

अपराधियों की दोस्ती जी का जंजाल है, जिसका खामियाजा आज नहीं तो कल भरना ही पड़ेगा। ऐसा ही कुछ हुआ धर्मेंद्र साहनी के साथ। धर्मेंद्र साहनी की दोस्ती ओम नगर जरहाभाटा में रहने वाले राहुल अहिरवार से थी। 22 अगस्त गुरुवार दोपहर 4:00 बजे के करीब पहल, धर्मेंद्र को चाय पिलाने के बहाने लिटिल फ्लावर स्कूल के पास मैदान में ले गया और उस पर प्रिंस मसीह के खिलाफ झूठा रिपोर्ट लिखवाने के लिए दबाव डालने लगा। जब धर्मेंद्र साहनी ने ऐसा करने से मना कर दिया तो गुस्से में आकर राहुल अहिरवार और उसके साथ मौजूद दो नाबालिग आरोपियों ने चाकू से धर्मेंद्र साहनी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसके गर्दन और पीठ पर सांघातिक चोटें लगी और वह गिर पड़ा । तीनों धर्मेंद्र को मृत समझकर वहीं छोड़कर भाग गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना 112 को दी ,जिन्होंने घायल धर्मेंद्र को सिम्स पहुंचाया। इसके बाद धर्मेंद्र के भाई प्रकाश साहनी ने मामले की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई तो पुलिस ने आनन-फानन में पाहुल अहिरवार और उसके दोनों नाबालिग साथियों को धर दबोचा जिन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...