बिलासपुर

बिलासपुर:- रेलवे स्टेशन में जीआरपी एंटी क्राइम टीम के हाथ लगी एक महिला गाँजा तस्कर….बैग से मिला 19 किलो 780 ग्राम अवैध गाँजा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एक बार फिर जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से एक गाँजा तस्कर को पकड़ा है, जो आरोपी महिला है और अपने बैग में झारसुगुड़ा से ग्वालियर गाँजा ले जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार जी आर पी एंटी क्राइम टीम द्वारा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में रात्रि चेकिंग के दौरान प्लेट फ़ार्म नंबर 03 रायपुर छोर की ओर एक महिला ममता बातम ,पिता-रामसिंह बातम, उम्र 35 वर्ष पता जी सी कॉलेज के पास महाराजपुर ग्वालियर (म.प्र.) की रहने वाली को पकड़ा है, जो ट्रेन के इंतज़ार में प्लेट फ़ार्म नंबर 03 में बैठी थी, जिसकी चेकिंग के दौरान एक ट्रॉली बैग और एक थैला की तलाशी में 19 किलो 780 ग्राम गाँजा क़ीमत लगभग 395600/-रू. को बरामद किया गया है। जिसने पूछताछ में बताया कि वह झारसुगुड़ा से गाँजा ग्वालियर लेकर जा रही थी, जिसे महिला आर. के सहयोग से पकड़ कर बिलासपुर थाना जीआरपी को सुपुर्द किया गया है, जहां बिलासपुर के अप.क्र.65/24 धारा 20(B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर मान.न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में विशेष रूप से बिलासपुर प्रभारी स उ नि भोला नाथ मिश्रा, स्टाफ़ एवं जी.आर.पी. एंटी क्राइम टीम के आरक्षक मन्नु प्रजापति संतोष राठौर सौरभ नगवांसी व लक्ष्मण गाईन का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...