बिलासपुर

बिलासपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की सर्चिंग रेड…अवैध गतिविधियों को लेकर दी गई सख्त हिदायत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में देह व्यापार की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आज विभिन्न स्पा सेंटरों पर सघन जांच अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने शहर के कई स्पा सेंटरों की जांच की। इस अभियान का उद्देश्य स्पा की आड़ में चल रही किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना था। इस कार्रवाई का नेतृत्व अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल, डीएसपी मुख्यालय रस्मित कौर चावला, डीएसपी भारती मरकाम और डीएसपी अनीता मिंज सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम ने किया। टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्पा सेंटरों की एक साथ जांच की। थाना तारबाहर क्षेत्र में ‘द एलिमेंट स्पा’ (बांसीवाल बिल्डिंग), ‘सनराइज स्पा’ (व्यापार विहार) और ‘खुशी स्पा’ (नारायण प्लाज़ा) में तथा थाना सरकंडा क्षेत्र में ‘ईवा स्पा’ में चेकिंग की गई। जांच के दौरान किसी भी स्पा सेंटर में संदिग्ध या अवैध गतिविधियों की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, सभी संचालकों और कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाई जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्पा सेंटरों में कार्यरत सभी युवक-युवतियों के पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई, जिसमें सभी कर्मचारी भारतीय नागरिक पाए गए। साथ ही, सभी स्पा संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने कर्मचारियों और आने वाले ग्राहकों का पूरा रिकॉर्ड रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की जांच भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बढ़ावा न मिले।

error: Content is protected !!
Letest
चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं...