मुंगेली

शहीद परिवार की बेटी माही को मुंगेली की जागृति महिला मंडल ने की दस हजार रु की मदद

आकाश दत्त मिश्रा

20 साल पहले जिस 19 जुलाई की तारीख को मुंगेली के अमर शहीद, शहीद धनंजय सिंह ने शहादत को प्राप्त किया था, उसी दिन उनकी पोती जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। पंडर भठ्ठा की शहीद धनंजय सिंह की पोती नन्ही माही थैलेसीमिया मेजर पीड़ित है। और उसका ऑपरेशन दिल्ली के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में 19 जुलाई को किया गया। माही की नन्हीं बहन सौम्या ने बोन मैरो प्रदान किया। इस ऑपरेशन पर करीब 18 लाख रुपए खर्च आ रहे हैं ,लेकिन राहत की खबर यह है 19 तारीख को किया गया ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है और डोनर सौम्या डिस्चार्ज हो चुकी है । माही को भी अगले 15 दिनों में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लेकिन फिर भी आने वाले 100 दिनों में माही को नियमित जांच करानी होगी।

इसके लिए पूरे परिवार को दिल्ली में ही ठहरना होगा। यह पूरी प्रक्रिया बेहद खर्चीली है। इसलिए माही के पिता अनिल सिंह ने सभी से आर्थिक मदद की अपील की थी। नन्हीं माही की मदद करने के लिए कुछ दानदाता आगे भी आये है। इसी कड़ी में बुधवार को मुंगेली की जागृति महिला मंडल की महिला सदस्यों ने अनूठी मिसाल पेश की। वैसे तो हर स्त्री में एक मां मौजूद होती है और संतान का दुख मां से बेहतर कौन समझ सकता है। एक संतान की पीड़ा देखकर मां की ममता जाग उठी और जागृति महिला मंडल में शामिल तमाम माताओं ने 10 हज़ार रूपय इकट्ठा कर माही को आर्थिक मदद प्रदान की । बुधवार को संगठन की महिलाएं पंजाब नेशनल बैंक पहुंची और अनिल सिंह के खाते में यह रकम जमा की।

जागृति महिला मंडल समिति समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रही है जिनके के सदस्यों ने सत्याग्रह news.in की सराहना करते हुए माही के लिए चलाए जा रहे अभियान के लिए साधुवाद प्रकट किया। उन्होंने कहां कि इस नेक काम को वे इसीलिए कर पाई है क्यों है सत्याग्रह news.in से ही इसकी जानकारी मिली थी। मुंगेली क्षेत्र में होने के बावजूद स्थानीय लोग भी इस मामले से अनभिज्ञ थे, लेकिन सत्याग्रह news.in में माही की मदद का अभियान चलाकर नन्ही परी के लिए सार्थक प्रयास किया है । जागृति महिला मंडल में शामिल महिलाओं की ही तरह अन्य समितियां भी इसी तरह थोड़ा-थोड़ा कर जरूरतमंद माही की आर्थिक कर सकते हैं, जिससे नन्ही परी माही एक बार फिर पूरी ताकत के साथ अपने हिस्से के आसमान में परवाज कर सके। किस दिशा में सत्याग्रह news.in के आकाश दत्त मिश्रा ने सांसद अरुण साव से दूरभाष पर बात की। जो इन दिनों दिल्ली में मौजूद है। उन्होंने भी पूरी जानकारी हासिल करने के बाद यथासंभव मदद का भरोसा दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...