अवर्गीकृत

फिर से हुआ चना वितरण आरम्भ, जन्मदिन पर सीएम ने किया योजना का शुभारंभ

डेस्क

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में स्वादिष्ट चना वितरण योजना का शुभारंभ किया। पौष्टिक आहार योजना के तहत छत्तीसगढ़ के अनुसूचित एवं माडा क्षेत्रों में कुपोषण से मुक्ति के लिए स्वादिष्ट चना का वितरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय से सुबह दस ट्रक चना बस्तर अंचल के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुये इस योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक धनेन्द्र साहू, खाद्य विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.गौरतलब है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के द्वारा प्रदेश के अनुसूचित एवं माडा क्षेत्रों की उचित मूल्य के दुकानों से चना वितरण किया जाएगा। स्वादिष्ट चना का वितरण राज्य के सभी 85 अनुसूचित विकासखण्डों एवं माडा क्षेत्रों में गरीब परिवारों को प्रतिमाह दो किलो चना 5 रूपए प्रति किलो की दर से वितरित किया जाएगा। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत के मार्गदर्शन में अनुसूचित क्षेत्रों में कुपोषण के विरूद्ध राज्य शासन की ओर से किए जा रहे इस प्रयास को आज मूर्तरूप दिया गया। इसके साथ ही राज्य के सभी अनुसूचित क्षेत्रों में चना वितरण का कार्य शुरू हो गया। राज्य में सबसे कम कीमत पर चना को प्रदाय केन्द्रों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक हितग्राहियों को एक किलोग्राम के पॉलीपैक में दो किलोग्राम चना पांच रूपए की दर से दिया जाएगा। इस योजना में राज्य के 23 जिलों के 100 विकासखण्डों के लगभग 25 लाख परिवारों को 50 हजार क्विंटल चना प्रति माह वितरित किया जाएगा। चना वितरण पर राज्य सरकार प्रतिवर्ष लगभग 202 करोड़ रूपए खर्च करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख...