अवर्गीकृत

गर्ल्स डिग्री कॉलेज छात्रावास के पास 50 साल से भी अधिक पुराने पेड़ को गया काटा, छात्राओं ने ली राहत की सांस

डेस्क

पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ों की अहमियत को समझते हुए बरसात के इस मौसम में हर तरफ वृक्षारोपण किया जा रहा है लेकिन इसी दौरान गर्ल्स डिग्री कॉलेज छात्रावास और आईजी बंगले के पास मौजूद एक विशालकाय बरसों पुराने पेड़ को नगर निगम को काटना पड़ा। सिविल लाइन क्षेत्र में कई बरसों पुराने पेड़ मौजूद है इन्हीं में से यह पेड़ काफी जर्जर हो चुका था और बरसात के मौसम में उसकी टहनियां गिर रही थी। पेड़ का तना खोखला हो चुका था और उसके कभी भी उखड़ने के आसार नजर आ रहे थे । विशालकाय पेड़ के गिरने से गर्ल्स डिग्री कॉलेज छात्रावास और राहगीरों को जानमाल का खतरा हो सकता था। जिसे देखते हुए लंबे वक्त से इस पेड़ को काटे जाने की मांग की जा रही थी ।आखिरकार शुक्रवार को यहां ब्लॉक लेकर इस पेड़ को काटा गया। पेड़ काटने के दौरान कोई हादसा ना हो इसलिए इस मार्ग को आवाजाही के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। नगर निगम ने चंद घंटों में विशालकाय पेड़ के टुकड़े टुकड़े कर डाले। उन टुकड़ों की वजह से यह मार्ग बाधित रहा। बाद में निगम कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से मार्ग साफ किया। सुरक्षा के लिहाज से पेड़ काटे जाने के दौरान पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी ।वही अचानक यह मार्ग प्रतिबंधित किए जाने से लोगों की उत्सुकता भी जगी और यहां कुछ वक्त के लिए भीड़ भी लग गई।करीब 50 साल पुराने इस पेड़ को काटे जाने के बाद गर्ल्स डिग्री कॉलेज छात्रावास की छात्राओं ने राहत की सांस ली है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...