अवर्गीकृत

स्टेशन के बाहर भीख मांगने वाली रातो रात बन गई स्टार, हिमेश के साथ गाया गाना हुआ वायरल

डेस्क

पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर बैठकर लता मंगेशकर की आवाज में गाना गाने वाली रानू मंडल Ranu Mondal अपने इस टैलेंट को लेकर रातोरात ही सुपरस्टार बन गईं. अपने एक वीडियो के चलते रानू मंडल Ranu Mondal ने पूरे देश में अपनी दमदार पहचान बना ली है. खास बात यह है कि रानू मंडल Ranu Mondal अब बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं. दरअसल, बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया Himesh Reshammiya ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से रानू मंडल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ के लिए गाना ‘तेरी मेरी कहानी…’ रिकॉर्ड करती दिखाई दे रही हैं.
अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, अब तक कमाए इतने करोड़।इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए हिमेश रेशमिया Himesh Reshammiya ने लिखा, “दिव्य आवाज वाली रानू मंडल Ranu Mondal के साथ मैं ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ का नया गाना ‘तेरी मेरी कहानी…’ रिकॉर्ड कर रहा हूं. आपके सभी सपने सच हो सकते हैं, अगर हम उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखें. एकसकारात्मक नजरिया वास्तव में सपना सच कर सकता है. आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद.” हिमेश रेशमिया के इस कदम के लिए लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “हैट्स ऑफ टू यू, जबरदस्त हिमेश.”
बता दें कि पश्चिम बंगाल की महिला रानू मंडल Ranu Mondalका एक वीडियो फेसबुक के पेज बारपेटा टाउन द प्लेस ऑफ पीस से शेयर हुआ था. इस वीडियो में वह लता मंगेश्कर की आवाज में उन्हीं का गाना प्यार का नगमा है गाती नजर आ रही थीं. इस पेज के मालिक कृष्ण दास जुबू ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया कि वीडियो को पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर शूट किया गया था. उनके इस वीडियो ने लाखों लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींचा था

error: Content is protected !!
Letest
रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त...