
डेस्क

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर भाजपा कार्यालय बिलासपुर में कार्यकर्ताओं ने उन्हें दो मिनट का मौन रख कर विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया है जिसकी पूर्ति संभव नही है।
सांसद अरूण साव ने कहा कि श्री जेटली ने अपना पूरा जीवन देश हित में लगा दिया और पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनकी एक अहम भूमिका रही है। एक कानून विद के रूप में भी उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की उनके निधन से हमने एक मार्गदर्शक खो दिया है जिसकी पूर्ति संभव नही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ ही केन्द्रीय वित्त मंत्री के पद पर रह कर पार्टी एवं देश की सेवा में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। जीएसटी के माध्यम से देश की अर्थ व्यवस्था में क्रांतिकारी कदम उन्होंने उठाया और वे पार्टी को हमेशा आगे बढ़ाने में सक्रिय रहे। श्री सवन्नी ने उनके हाईकोर्ट प्रवास के साथ ही पार्षद सम्मेलन आदि में बिलासपुर आने का जिक्र करते हुए कहा कि वे बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे।
पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि सांसद रहते हुए उनका अनेक बार सानिध्य प्राप्त करने का अवसर मिला। लोकसभा में उनका भाषण हम ध्यान से सुनते थे, हमें राजनीतिक जीवन में उनके उद्बोधन से कार्य करने की शिक्षा मिलती थी।
बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि अरूण जेटली जी बौद्धिकता व कानून के ज्ञान का एक भंडार थे। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार द्वारा 9 नवम्बर 2016 को नोटबंदी के रूप में बहुत बड़ा कदम उठाया, जिसे भ्रष्टाचार, काले धन, नकली मुद्रा और आतंकवाद पर अंकुश लगाने के इरादे से उठाया गया मजबूत कदम माना गया। श्री जेटली जी के कार्यो को भूलाया नही जा सकता।
श्रद्धाजंलि सभा में महापौर किशोर राय, वरिष्ठ भाजपा नेता बेनी गुप्ता ने भी श्री अरूण जेटली को लेकर अपने अनुभव सुनाते हुए कहा कि उनका निधन न केवल पार्टी के लिए बल्कि देश के लिए राष्ट्रीय क्षति है जिसकी आपूर्ति संभव नही है।
श्रद्धाजंलि सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्व.अरूण जेटली जी को अपनी विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की और उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किए। भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने श्रद्धाजंलि सभा का संचालन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, कृष्णकुमार कौशिक, गुलशन ऋषि, आर.विभा राव, दीपक सिंह ठाकुर, रूक्मणी कौशिक, धीरेन्द्र केशरवानी, सहदेव कश्यप, सुब्रत दत्ता, गोपी ठारवानी, सतीश गुप्ता, तिलक साहू, राकेश चंद्राकर, जयश्री चौकसे, ओमप्रकाश पाण्डेय, लालजी यादव, मनोज मिश्रा, प्रबीरसेन गुप्ता, विनोद सोनी, उदय मजूदार, मनीष शुक्ला, वल्लभ राव, अरूणा दीक्षित, प्रकाश यादव, बीआर महोबिया, संजीव पाण्डेय, केदार खत्री, शेखर पाल, बल्लू हरियाणी, रिंकु मित्रा, सुनीता मानिकपुरी, प्रसुन्न चतुर्वेदी, प्रमोद सिंह, जित्तू साहू, अनुज टंडन, नीरज शर्मा, अनमोल झा, रोहित मिश्रा, महर्षि बाजपेयी, सीमा पाण्डेय, सुनीत्रा साहू, रश्मि मौर्य, बबीता ताम्रकार, निरू बिष्ठ, सविता जायसवाल, प्रभा तिवारी, किरण सिंह, रजनी यादव, चंदना गोस्वामी, मीना बोले, नारद साहू, बंशी साहू, अमित चतुर्वेदी, दीपा शर्मा, गंगा साहू, प्रतिभा मिश्रा, पिंकी नागवानी, सुनीता ठाकुर, अनीता डे, रीता कर्मकार, प्रस्तुती सूर्यवंशी साहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
