बिलासपुर

जो मेरे ना हुए तो किसी के ना रहोगे, ऐसी सोच रखने वाले कथित प्रेमी ने चाकू से गोदकर युवती की ले ली जान

डेस्क

हाल ही की एक जैसी दो घटनाओं ने यह सोचने पर विवश कर दिया है कि आज का युवा किस तरफ जा रहा है। शारीरिक आकर्षण को प्यार समझने और प्यार को किसी भी कीमत पर हासिल करने की लालसा जानलेवा साबित हो रही है। कुछ दिन पहले सरकंडा क्षेत्र में ऐसे ही एक रिश्ते का दुखांत हुआ था ।एक बार फिर उसी घटना की पुनरावृत्ति हुई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नंदन नगर में रहने वाली रश्मि गुप्ता से उसका ही एक कॉलेज फ्रेंड भूचाल कुमार एक तरफा प्यार करने का दावा करता था। भूचाल कुमार लगातार रश्मि पर शादी के लिए दबाव बना रहा था लेकिन रश्मि की भूचाल में कोई दिलचस्पी नहीं थी। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों रश्मि गुप्ता का रिश्ता कहीं और तय हो गया। इसकी जानकारी होने पर भूचाल कुमार की जिंदगी में भी भूचाल आ गया और उसने अपनी ही कथित प्रेमिका पर चाकू से लगातार वार कर उसकी जान ले ली। भूचाल यहीं नहीं रुका। उसने खुद भी जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की और खुद पर चाकू से भी कई जानलेवा वार किए । फिलहाल रश्मि गुप्ता की तो मौत हो ही चुकी है भूचाल कुमार की भी हालत नाजुक है। लगातार एकतरफा प्यार और शादी से इनकार के बाद जान लेने की घटनाएं होने से पुलिस की भी चिंताएं बढ़ने लगी है। वही जवान बेटियों के परिजन भी ऐसी घटनाओं से सहम गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज