अवर्गीकृत

मायके जाने की जिद बनी जानलेवा, पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर पति ने ले ली जान

डेस्क

आगामी त्यौहार के लिए पत्नी जाना चाहती थी मायके लेकिन जालिम पति ने उसे भगवान के घर भेज दिया। बिलासपुर से लगे सकरी में दिल दहला देने वाली घटना में पति ने कुदाली से वार कर पत्नी की जान ले ली। घटना मंगलवार की है। सकरी थाना क्षेत्र के केकराड़ गांव में रहने वाली कलिंदरी बाई अपने मायके जाना चाहती थी इसी बात पर उसका अपने पति प्रेमलाल से विवाद हो गया।

यह विवाद इस कदर गहरा गया कि पत्नी के मायके जाने की जिद पर आगबबूला हुए प्रेम लाल ने घर में मौजूद कुदाली से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली। घटना को अंजाम देने के बाद पति प्रेम लाल खुद सिविल लाइन थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण करते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी। हत्यारे को अपने बीच आत्म स्वीकारोक्ति करते पाकर पुलिस के भी होश उड़ गए । फिलहाल पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर घटनास्थल पहुंच चुकी है और मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...