बिलासपुर

घरेलू काम के दौरान महिला आई बिजली की चपेट में, करंट लगने से हो गई मौत

डेस्क

हर दिन की तरह मंगलवार को भी ग्राम कर्रा में रहने वाली ललिता बाई सुबह 5:00 बजे उठकर घर की साफ सफाई में जुटी हुई थी।

बरसात का मौसम होने की वजह से घर में मौजूद सीढ़ी में बिजली दौड़ रही थी जिसकी चपेट में ललिता बाई आ गई। उसकी चीख सुनकर उसके तीनों बच्चे भागे भागे पहुंचे लेकिन मां की ममता देखिए कि ललिता ने अपने बच्चों को दूर रहने का इशारा किया और खुद बिजली की चपेट में तड़पती रही। शोर सुनकर ललिता बाई का पति राजू यादव भी मौके पर पहुंच गया उसने किसी तरह एक बोरे की मदद से महिला के हाथ को सीढ़ी से अलग किया लेकिन सीढ़ी के संपर्क में महिला का पैर भी था इसलिए वह करंट की चपेट में से बाहर नहीं आ पायी। घबराया पति भागा भागा बाहर गया और बाहर लगे ट्रांसफार्मर के डीओ को गिरा दिया। वहीं ग्रामीणों ने भी डीओ गिराने में उसकी मदद की लेकिन तब तक काफी वक्त भी चुका था और इस बीच ललिता बाई बेहोश हो चुकी थी। 108 एंबुलेंस की मदद से आनन-फानन में उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां महिला की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुबह-सुबह दुखद घटना में तीनों बच्चे अपने मां से महरूम हो गए जिसके बाद ललिता बाई के बच्चों और पति का रो रो कर बुरा हाल है। बरसात के इस मौसम में नमी की वजह से दीवारों और खिड़की दरवाजे में बिजली की तरंगे दौड़ने लगती है। खासकर बिजली की कटी तारे नमी की संपर्क में आकर जानलेवा साबित हो रही है । ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है इससे बचाव पर पुलिस का जोर है लेकिन फिर भी ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...