कोटा

कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र के रतखंडी गांव में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने रेत परिवहन में लगे ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।मिली जानकारी के अनुसार, रतखंडी निवासी किसान जयलाल पटेल का 13 वर्षीय पुत्र अभय पटेल शनिवार को गांव में खेल रहा था। इसी दौरान रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए कोटा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने हादसे में शामिल रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के समय ट्रैक्टर को एक नाबालिग चला रहा था, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ट्रैक्टर मालिक ने पुलिस को किसी अन्य चालक का नाम बताया है, जिससे जांच प्रभावित हो सकती है। ग्रामीणों के मुताबिक, रतखंडी घाट से रेत परिवहन के कारण क्षेत्र में लगातार हादसे का खतरा बना रहता है। तीन दिन पहले भी रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन बच्चे घायल हुए थे, जिनका इलाज सिम्स में कराया गया था। लोगों का आरोप है कि प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन जारी है। भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीणों की सुरक्षा खतरे में है। ग्रामीणों ने पुलिस और खनिज विभाग से अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,