कोटा

खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी…बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारों पर अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र में खेत तैयार कराने के नाम पर एक बुजुर्ग से 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने जेसीबी से खेत समतल करने का झांसा देकर पहले भरोसा जीता और फिर रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कोटा पुलिस ने जेसीबी चालक, मोटरसाइकिल चालक और स्कॉर्पियो वाहन चालक सहित अन्य लोगों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम श्रीपारा निवासी रामनारायण सिंह पोर्ते 65 सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनकी ग्राम नवागांव चारापारा में करीब 3 एकड़ कृषि भूमि है। खेती योग्य जमीन तैयार कराने के लिए वे जेसीबी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान 22 जून की सुबह एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से उनके पास पहुंचा और खेत तैयार करने का भरोसा दिलाया। उसने खुद को राजस्थान का निवासी बताया और खेत दिखाने के बहाने उन्हें अपने साथ ले गया। अगले दिन 23 जून की सुबह वही व्यक्ति दोबारा पहुंचा और रामनारायण को मोटरसाइकिल से खेत लेकर गया। वहां जेसीबी मशीन चलती हुई दिखाई गई। आरोपी ने बताया कि खेत का काम पूरा करने में 9 लाख रुपये खर्च आएंगे और एक और जेसीबी बुलानी पड़ेगी। मौके पर जेसीबी चालक, हेल्पर और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। वहीं पास में मध्यप्रदेश नंबर की सफेद रंग की स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 20 एक्सए 7507 खड़ी थी, जिसमें कुछ लोग बैठे थे। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने तत्काल पैसे देने का दबाव बनाया। पहले उन्होंने घर से 2 लाख रुपये लाकर दिए। इसके बाद आरोपियों ने 7 लाख रुपये और मांगते हुए दबाव बनाया। मजबूरी में रामनारायण अपने बेटे राजेंद्र कुमार पोर्ते के साथ कोटा स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे और खाते से 7 लाख रुपये निकालकर बैंक परिसर में ही आरोपियों को दे दिए। रुपये लेने के बाद मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने मोबाइल नंबर देने से इनकार कर दिया और खेत पहुंचने की बात कहकर निकल गया। जब रामनारायण खेत पहुंचे तो वहां न जेसीबी थी और न ही कोई व्यक्ति मौजूद था। आसपास तलाश करने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान