मस्तूरी

मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण….लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाईप टकराई 11 केवी तार से,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने बिजली विभाग और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से ग्रामीण शंकर पात्रे की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम किसान परसदा निवासी शंकर पात्रे अपने घर में टिन का शेड लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान शेड लगाने के लिए इस्तेमाल की जा रही लोहे की पाइप ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन से टकरा गई। जैसे ही लोहे की पाइप हाईटेंशन तार के संपर्क में आई उसमें तेज करंट प्रवाहित हो गया और शंकर पात्रे उसकी चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना जोरदार था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना चेतवानी है कि हाईटेंशन लाइन के आसपास किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य, लोहे के पाइप, छड़ या लंबे उपकरणों का इस्तेमाल बेहद जोखिम भरा होता है, बिजली लाइनों के आसपास काम करते समय थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी