बिलासपुर

सड़क हादसे में घायल की स्थिति नाजुक

डेस्क

रतनपुर क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। एक बार फिर दो वाहनों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स भेजा गया है। अजय साहू मैजिक वाहन लेकर बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रहा था। खुटाघाट के करीब एक पिकअप के चालक ने उसके वाहन को ठोकर मारी। इस हादसे में अजय साहू बुरी तरह जख्मी हो गया लेकिन दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार होने में कामयाब रहा। दुर्घटना में घायल हुए अजय साहू को पुलिस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ला गया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया। फिलहाल अजय साहू की स्थिति नाजुक बनी हुई है वहीं पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात पिकअप चालक की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के...