गौरेला पेंड्रा मरवाही

घर के बिस्तर में पत्नी की तो फांसी के फंदे पर मिली पति की लाश…7 साल के मासूम ने पड़ोसियों को दी माँ के नही उठने की जानकारी, जाकर देखा तो उड़ गए सब के होश

रमेश राजपूत

गौरेला पेंड्रा मरवाही – जिले से एक बेहद ही दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है, जहाँ पेंड्रा थाना क्षेत्र के शिकारपुर में एक घर से पत्नी की लाश बिस्तर से तो वही पति की लाश फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है। जानकारी के अनुसार मृतक पति का नाम मोहिंदर रजक और पत्नी का नाम प्रीति रजक है जो शासकीय छात्रावास में दैनिक कर्मचारी के रूप में काम करते थे, उनके साथ उनका 7 साल का मासूम बच्चा भी रहता था,

आज सुबह उसी बच्चे ने अपनी माँ के नही उठने की जानकारी पड़ोस में रहने वाली बड़ी माँ को दी, जब वह घर पहुँची तो पाया प्रीति की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई है और मोहिंदर की लाश कमरे में फांसी पर झूल रही है, महिला ने इसकी जानकारी पड़ोसियों और गांव वालों को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पेंड्रा पुलिस ने पंचनामा के बाद दोनों शवों को पीएम के लिए भेज कर अपनी जांच में जुट गई है। पड़ोसियों के अनुसार पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था शायद बीती रात भी विवाद हुआ हो और पति ने पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली होगी ऐसा अंजादा लगाया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार