अम्बिकापुर

VIDEO:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफ़िले में चल रहा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त….मौके पर एक पुलिसकर्मी की मौत, 3 घायल, देर रात अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो

रमेश राजपूत

बिलासपुर – वैसे तो आए दिन सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे है, इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है जिसमे भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले में चल रही पायलेटिंग गाड़ी अनियंत्री होकर पलट गई है। इस घटना में एक प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो आरक्षक के घायल होने की खबर है। जिसमे एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। ये घटना गुरुवार देर रात की है।

बता दें 20 जनवरी को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक अंबिकापुर में आयोजित की गई है। तमाम बड़े नेता सरगुजा पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव भी बिलासपुर से अम्बिकापुर के लिये देर रात रवाना हुये थे। लेकिन उदयपुर की नर्सरी के पास रात के एक बजे के आसपास वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गई।

वाहन में ड्राइवर सहित कुल चार पुलिस वाले सवार थे। इस दुर्घटना में प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद (55) की मौत हो गई है, जबकि रामदेव (44) को कंधे में चोट लगी है। प्रदीप (29) को हाथ पैर,कमर में चोट है। अनिल पैकरा (32) को सीना, गला और कमर में चोट आई है।

यह घटना गुरुवार रात में एक बजे हुई है मौके पर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मौके पर ही रुके रहे। इधर तहसीलदार, नायब तहसीलदार,

एसडीओ अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे भी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए थे, देर रात घायलों को अंबिकापुर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...