रायगढ़

सिर्फ 50 रुपए नहीं देने पर शराबी ने कर दी मां की हत्या और सर से भेजा निकालकर करने लगा खाने की तैयारी

उदय सिंह

हमें पूरा यकीन है कि इस खबर को पढ़कर आपको खबर की सच्चाई पर यकीन ही नहीं होगा । दरअसल यह यकीन करना ही इतना मुश्किल है कि कोई इंसान इतना क्रूर, इतना वहशी कैसे हो सकता है कि जन्म देने वाली मां की हत्या कर उसके साथ क्रूरतम व्यवहार करे। एक नराधम बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतारने के बाद उसके जिस्म के हिस्सों को खाने की कोशिश तक की । स्तब्ध कर देने वाली यह घटना रायगढ़ की है, जिस पर यकीन करने को मन नहीं करता लेकिन सच्चाई इंसानियत पर पर से भरोसा उठाने को काफी है। ऐसा वहशी पन कोई आम आदमी नहीं कर सकता लेकिन जो नशे से संचालित होता हो उसके लिए तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। दिल दहला देने वाली वारदात रायगढ़ जिले के बोतलदा गाँव की है। जिसने हैवानियत को भी पीछे छोड़ दिया है। शराब और अन्य कई तरह के नशों के सेवन के आदी युवक को जब नशे के लिए पचास रुपए नही मिले तो उसने माँ की हत्या कर शव के टूकड़े टूकड़े कर दिए और माथे से भेजा निकाल कर उसे कढ़ाई में फ्राई कर खाने की तैयारी में था।
रोंगटे खड़े करने वाली इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

बोतल्दा के कुदरीपारा में पचास वर्षीय विधवा फुलोबाई के दो पुत्र थे जिनमें बड़ा लड़का 32 वर्षीय सीताराम था जबकि बगल के कमरे में फुलोबाई का छोटा लड़का जयराम अपने पत्नी बच्चों के साथ रहता था। सीताराम को नशे की बुरी लत थी, नशे की आदत और हंगामे की वजह से जयराम बगल में घर बनाकर रहता था।
मंगलवार की दोपहर सीताराम आया और माँ से नशे के लिए पचास रुपया माँगने लगा। नही मिलने पर उसने कुल्हाड़ी से मां की हत्या कर दी और सर से भेजा निकाल कर उसके टूकड़े टूकड़े कर के कहाड़ी में डालकर भूंजने की तैयारी करने लगा।शोर गुल सुन छोटे भाई की पत्नी और ग्रामीण पहुँचे तो कलयुगी पुत्र भाग निकला।
पुलिस ने जब उसकी तलाश की तो वह बस्ती में ही ख़ून से सनों कपड़ों के साथ मिल गया।

केवल 50 रु के लिए अपनी मां की हत्या कर देना और हत्या के बाद उसका सर फोड़ कर भेजा निकाल उसे पका कर खाने की तैयारी करने वाले बेटे की क्रूरता से सभी स्तब्ध है । नशे का आदी सीताराम इस हद तक गुजर जाएगा यह किसी ने नहीं सोचा था। जाहिर है नशे की लत इंसान को दरिंदा बना देती है । एक जानवर से भी बदतर। लोग अपनी मां की खुशी के लिए अपनी हर खुशी न्योछावर कर देते हैं लेकिन नशे की लत ने सीताराम को इतना वहशी दरिंदा बना दिया कि नशा ना कर पाने की भड़ास में उसने पहले तो मां की जान ले ली और फिर वह कर बैठा जिसकी कोई कल्पना तक नहीं कर सकता।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...