मस्तूरी

मस्तूरी:- तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर… बिलासपुर रेफर, भारतमाला सड़क पर लिमतरा के पास हुई दुर्घटना

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिमतरा भारतमाला रोड पर आज सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(ए) एवं 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लिमतरा निवासी नंदकुमार राठौर ने थाना मस्तूरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र रविशंकर राठौर, जिसका ग्राम लिमतरा में स्वयं का च्वाइस सेंटर है, आज 03 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे अपनी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी क्रमांक CG 10 BF 0316 से गांव के खेत में ऑनलाइन कार्य हेतु फोटो खींचने गया था।

इसी दौरान सुबह लगभग 6 बजे भानु प्रताप यादव ने फोन कर सूचना दी कि भारतमाला रोड लिमतरा पर कंटेनर क्रमांक CG 10 BZ 7706 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी है। दुर्घटना में स्कूटी सवार रविशंकर राठौर के सिर, पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, वहीं स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार हेतु लाइफ केयर अस्पताल, तोरवा, बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर कंटेनर चालक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...