मल्हार

नगर पंचायत मल्हार के नवपदस्थ सीएमओ अनुभव सिंह ने सम्हाला पदभार….विकासकार्यो और व्यवस्था को सुचारू रखना रहेगी प्राथमिकता,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – पांच वर्ष के अंदर 10 वें नम्बर के सीएमओ अनुभव सिंह ने मंगलवार को नगर पंचायत मल्हार का प्रभार लिया है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष व नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। अब नए सीएमओ के लिए भी यहां का प्रभार लेना किसी चुनौती से कम नही होगी। क्योकि इनसे पहले आए किसी भी सीएमओ ने एक साल का कार्यकाल भी पूरा नही कर पाया। जिसका प्रमुख कारण सत्तासीन जनप्रतिनिधियों से बेहतर तालमेल का अभाव था। बार बार सीएमओ बदले जाने से इन पांच वर्षों में नगर विकास में भारी बाधा आई। पर अब नए सीएमओ अनुभव सिंह ने नगर के लोगो को आस्वस्त किया कि कोई भी काम नही रुकेगा। उनका कहना है कि यहां के लिए पहली प्राथमिकता धर्मनगरी के अनुरूप नगर की सुंदरता के लिए साफ सफाई होगी साथ ही नाली निर्माण, सड़क निर्माण, बिजली पानी सहित मूलभूत सुविधाएं लोगो को उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को मकान बनाने में कोई परेशानी नही होगी। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकताओ में नगर की साफ सफाई पर होगी, धर्मनगरी के अनुरूप ही काम करेंगे जिसके लिए नगरवासियो का सहयोग भी जरूरी है। साथ ही शासन की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक को मिले यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता व जनप्रतिनिधियो से बेहतर समन्वय बनाकर मल्हार के विकास के लिए अब काम होगा। पीने के शुद्ध पानी, बिजली व्यवस्था , नियमित सफाई, सार्वजनिक स्थानों में समुचित व्यवस्था , बाजारों की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक बातो पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...