मस्तूरी

सालों की मांग पूरी: विधायक दिलीप लहरिया की सतत मेहनत से स्वीकृत हुआ सोनसरी–मुकुंदपुर मार्ग

उदय सिंह

मस्तूरी – क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में वर्ष 2024–25 के बजट में शामिल जिला बिलासपुर अंतर्गत सोनसरी से मुकुंदपुर पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य को राज्य शासन से प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग रही है, जो विधायक दिलीप लहरिया के अथक प्रयासों एवं प्रभावी पहल के परिणामस्वरूप साकार हो सकी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनसरी से मुकुंदपुर तक कुल 8.675 किलोमीटर लंबाई के इस सड़क निर्माण कार्य हेतु मद क्रमांक 7461 के अंतर्गत ₹1905.17 लाख (उन्नीस करोड़ पाँच लाख सत्रह हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति राज्य शासन द्वारा दी गई है।इस सड़क निर्माण से ग्राम सोन, बसंतपुर, मुकुंदपुर एवं उदयबंद के ग्रामीण प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। मार्ग के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुँचाने में सुविधा मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को भी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलने की संभावना है।इस स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव जीतकर सदन में पहुँचने के बाद उन्होंने जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का संकल्प लिया था। उन्होंने बताया कि फरवरी 2024 में आयोजित बजट सत्र के दौरान उन्होंने क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग सोनसरी से मुकुंदपुर मार्ग निर्माण को पूरी मजबूती के साथ सदन में उठाया, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्य वर्ष 2024–25 के बजट में शामिल हुआ और आज उसे प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधायक ने कहा कि यह स्वीकृति केवल एक सड़क निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बेहतर भविष्य की नींव है।ग्रामीणों ने बताया कि विधायक द्वारा इस मार्ग निर्माण को लेकर शासन स्तर पर लगातार पत्राचार कर क्षेत्र की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा गया, जिसके फलस्वरूप यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त हो सकी। सड़क स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है तथा उन्होंने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,...