छत्तीसगढ़

सूबे में मौसम का गहरा असर, ठंड के साथ ही बारिश के आसार…मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सूबे में पड़ रहे कड़ाके की ठंड को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है जिसके मद्देनजर शासन स्तर से समुचित व्यवस्था करने आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभागों को जारी कर दिया गया है। वर्तमान में प्रदेश के ज्यादातर हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। कई जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। उत्तरी इलाकों से आ रहीं बर्फीली हवाओं से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी है। कड़ाके की ठंड से कई शहरों में पाला पड़ गया है और पत्तियों पर ओस की बूंदे जम गईं हैं। राज्य के सभी जिलों में पारा 10 डिग्री या उससे नीचे दर्ज किया गया है। प्रदेश में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। बताया जा रहा है। कि बिलासपुर संभाग में 4 से 7 डिग्री के बीच पारा दर्ज किया गया। जिसको लेकर कर जिला प्रशासन को रैन बसेरा में गर्म कपड़ों और हर चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था करने निर्देशित किया गया है जिसको लेकर प्रशासन स्तर से तैयारी शुरू भी कर दी गई है इन सबके अलावा मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम द्वारा जारी अलर्ट का यह है मतलब..

मौसम विभाग की ओर से हर मौसम में अलर्ट जारी किए जाते हैं। मौसम की स्थिति के अनुसार मौसम विभाग अलर्ट जारी करता है। जैसे कोई खतरा ना हो तो ग्रीन। खतरे के प्रति सचेत करने के लिए येलो अलर्ट। ओरेंज अलर्ट में लोगों को इधर-उधर जाने के प्रति सावधान करने के लिए जारी किया जाता है। रेड अलर्ट का मतलब स्थिति खतरनाक है। लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे में रेड अलर्ट जारी किया जाता है। छत्तीसगढ़ में इस साल पहली बार ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश की भी संभावना

ठंड की थर्ड डिग्री ने लोगों को अपना तेवर दिखाया है। अगले दो दिन तक मौसम का यही रुख रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 दिसंबर तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। साथ ही बूंदाबांदी या बारिश की संभावना जताई गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त...