अवर्गीकृत

31 अगस्त को मनाया जाएगा श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रथम प्रकाश परब, दयालबंद गुरुद्वारा में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम

डेस्क

आगामी 31 अगस्त को श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पावन प्रथम प्रकाश परब श्रद्धा भक्ति उत्साह उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 29 अगस्त से हो रही है ।इस विशेष अवसर के लिए अमृतसर दरबार साहिब से हजूरी रागी जत्था भाई कमलजीत सिंह बिलासपुर पधारे हैं। जिनके द्वारा प्रतिदिन शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश परब के सिलसिले में सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक पंजाबी कॉलोनी गेट के पास से नगर कीर्तन निकाली जा रही है। वही 29 और 30 अगस्त सुबह 8:00 से 9:15 और शाम 7:30 से रात 9:00 बजे तक स्थानीय और आमंत्रित हजूरी रागी जत्था गुरबाणी और शबद कीर्तन की प्रस्तुति देंगे। वही 31 तारीख को विशेष दीवान सजाया जाएगा।

सुबह से ही यहां धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत होगी। सुबह 5:00 से 7:00 बजे तक भाई कमलजीत सिंह आशा दी वार दा कीर्तन करेंगे। जिसके पश्चात स्थानीय रागी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक कीर्तन होगा, जिसके पश्चात हेड ग्रंथि मान सिंह जी द्वारा कथा पाठ की जाएगी। अरदास पश्चात यहां गुरु के अटूट लंगर का भी आयोजन किया जाएगा ।इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। दयालबंद स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा को प्रथम प्रकाश पर्व के मद्देनजर सजाया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...