जांजगीर चाँपा

किराना व्यवसायी के घर में घुसे लुटेरे, व्यवसायी के पुत्र के साथ हुआ खूनी संघर्ष….सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के बनाहिल गांव में देर रात लुटेरे एक किराना व्यवसायी के घर मेें धारदार हथियार लेकर घुस गये, घर में हुई हलचल से परिवार के सदस्य जाग गये इस दौरान किराना व्यसायी के पुत्र ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों से संघर्ष किया इस संघर्ष में किराना व्यवसायी के पुत्र को धारदार हथियार से गंभीर चोटें भी आई मगर उसने हिम्मत नही हारी और लुटेरे भाग खड़े हुए। घटना आज दरमियाने रात लगभग 1 बजे के आस पास की है। घर के अंदर घटित पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीण बनाहिल मुलमुला मार्ग पर चक्काजाम कर बैठ गये और पुलिस पर निष्क्रीयता का आरोप लगाया। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बनाहिल मुलमुला मुख्यमार्ग पर गनपत साहू का किराना दुकान है जहॉ उनका परिवार भी निवास करता है शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात तकरीबन 01 बेज चेहरे पर नकाब डाले दो लूटेरे उनक घर में घुसने का प्रयास करने लगे, अंदर हो रही हलचल से परिवार के सदस्य जाग गये और किराना व्यवसायी के पुत्र राजेश साहू ने लूटेरों को घर के अंदर घुसने से रोका , उनसे संघर्ष किया इस दौरान धारदार हथियार से राजेश साहू को कई जहग चोटें भी आई मगर उसने हिम्मत नही हारी और लुटेरों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह पूरी वारदात घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे मेें कैद हो गई जिसे देखने से संघर्ष और घटना के गंभीर होने का प्रमाण मिलता है। 

गौरतलब है कि मुलमुला थाना क्षेत्र अपराध का गढ़ बनता जा रहा है यहॉ पर आए दिन चोरियां हो रही है दीपावली के पहले भी हर्डवेयर की दुकान में दुकान का शटर उखाड़ कर चोरी की गई, उससे पहले बैक, मंदिर और स्कूल में चोरियों के अलावा दर्जनों और चोरियां हो चुकी हैं। सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों के चेहरे नजर आने के बावजूद पुलिस उन तक पहुॅचने में नामकाम साबित हो रही है। फिलहाल पुलिस ग्रामीणो को समझाईश देती पजर आ रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...